ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गृह मंत्रायल के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि पाकिस्तान की ISI एंजसी सिख नौजवानों को आतंक के लिए ट्रेनिंग दे रही है। जिस कारण युवकों के सहारे देश में आतंक फैलाने की साजिश कर रहे है। सरकारी सूत्रों का ये भी कहना है कि युवक कैनेडा और दूसरी जगहों से संबंधित है।
ISI का उद्देश्य भारत में आतंक फैलाना है इसके लिए वो सिख युवकों को अपने साथ मिला कर उनको आतंक फैलाने के लिए ट्रैनिंग दे रहा है। ये युवक कैनेडा और दूसरे जगह से संबंधित है। इतना ही नही ISI अपने ग्रुप को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी गलत इस्तेमाल करके तस्कर,अपराधी और बेरोजगार युवकों को अपने साथ मिला रहे है।
सबसे ज्यादा उन लोगों को अपने साथ मिला रहे है जो खालिस्तान का समर्थन करते है। इसके इलावा बाहर रहने वाला पंजाबी युवक है। इतना ही नहीं पंजाब में कट्टरपंथी युवक जिन्होने पंजाब में आतंक फैला रखा था वो पाकिस्तान में शरण ले चुके है। जिस कारण सरकार ने पुलिस प्रशासन को सर्तक रहने के आदेश दिए है।


