ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरबख्श सिंह खालसा ने जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए पानी वाली टैंकी से कूद कर अपनी जान दें दी है। गुरबख्श सिंह का देर रात पोस्टमार्टम किया गया था। बता दें कि गुरबख्श सिंह के परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए है।
पीड़ित परिवार वालो का कहना है कि गुरबख्श सिंह का पार्थिव शरीर अभी तक उनको सौंपा नहीं गया है। उनके शव की भी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। इसके इलावा परिवारों ने ये भी कहा कि उनको डर है कि कही उनका अंतिम संस्कार ना कर दिया जाए।
गौरतलब है कि गुरबख्श सिंह सिखों की रिहाई के लिए भूख हड़ताल पर बैठे थे उसके बाद उन्होने पानी वाली टैंकी से कूद कर अपनी जान दें दी।


