ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उनपर पानी की बौछारें कीं | आपको बता दें कि इस दौरान कई नेताओं की पगड़ियां भी उतर गईं तो दूसरी तरफ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिल पर पत्थर बरसाए ।
अकाली दल के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठीया कर रहे थे । वहीं इस दौरान सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, परमिंदर सिंह ढींडसा सहित कई सीनीयर अकाली नेताओं ने गिरफ्तारी भी दी । लेकिन कुछ देर बाद उन्हे रिहा कर दिया ।
आपको बता दें कि अकाली दल ने आज किसानों के कर्ज सहित और मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का एलान किया था । विधानसभा का घेराव करने से पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में विशाल रैली की गई । इसके बाद जब अकाली दल के कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हे रोक लिया और जब अकलीओं ने बेरीकेट्स तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया ।
विधानसभा का घेराव करने जा रहे अकालियों पर लाठीचार्ज
पुलिस ने की कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें
सुखबीर, बिक्रम, परमिंदर ने दी गिरफ्तारीयां
कुछ देर बाद पुलिस ने छोड़ा
Watch Video
https://youtu.be/nBX6aq3F4gc
