ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना पुलिस ने लूट-पाट करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर लिया है । ये गिरोह रात के समय लूट-पाट की वारदात को अंजाम देता था । इस दौरान ये लोग पैसे के साथ-साथ शराब भी लूटते थे । जिसे बाद सस्ते दामों में बजार में बेच देते थे।
13 शराब की पेटियां, कार और तेजधार हथियार बरामद
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से 13 पेटियां शराब, एक इंडिका कार, और एक तेजधार हथियार भी बरामद हुआ है। वही पुलिस का ये भी कहना है की गिरोह का चौथा सदस्य जज सिंह बरनाला पुलिस के गिरफ्त में है। पुलिस अधिकरी ने बताया कि जांच में कई खुसाले हो सकते हैं ।
