इराक में मारे गए 39 भारतीय पर पंजाब के सीएम और सुखबीर बादल ने जताया दुख

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इराक में हुई 39 भारतीयों के  मौत पर दुख प्रगट किया है। Shattered at the heart-wrenching…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इराक में हुई 39 भारतीयों के  मौत पर दुख प्रगट किया है।

उन्होने ट्वीट करके कहा कि ये घटना दुखदायी है। इराक में मरने वालों के प्रति मेरी सवेंदनाएं है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि मृतकों के परिजनों को राहत पहुंचाने का भी आश्वासन दिया है।

वही दूसरी तरफ शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होने सभी मारे गए भारतीयों के परिजनों के प्रति दुख प्रगट किया है। साथ ही सभी मारे गए भारतीयों की आत्म की शांति की दुआ भी की।

 

sushma swaraj

गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में जानकारी दी कि साल 2015 में अगवा हुए 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। इन सभी भारतीयो को पहाड़ की खुदाई करके निकाला गया है। 39 में से 38 भारतीयों की पहचान डीएनए की मदद से की गई है। 39 भारतीय की पहचान की जा रही है।

captain

बरामद किए गए लोगों के शवों में से 31 लोगों के शव पंजाब से है जबकि 4 लोगों के शव हिमाचल से है। इसके इलावा सुषमा स्वराज ने आईएसआई के चंगुल से बच कर आए हरजीत मसीह की बात को गलत ठहराया है। हरजीत मसीह ने ये कहा था कि 39 भारतीयों को आईएसआई ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी है। फिलहाल शवों को जरनल वीके भारत लेकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *