ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रही है उनकी कमी उनके परिवार के साथ साथ बॉलीवुड जगत को भी महसूस हो रही है। बता दें कि श्रीदेवी ने अभिषेक वर्मन की फिल्म शिद्दत को साइन किया हुआ था जिसको अब माधुरी दीक्षित पूरा करेंगी।
https://www.instagram.com/p/Bgf2XFIB591/?taken-by=janhvikapoor
इस बात की जानकारी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर दी है उन्होने कहा कि अभिषेक वर्मन की फिल्म मां के दिल के बहुत करीब थी। जाह्नवी ने ये भी कि वो डैड और खुशी माधुरी जी के बहुत आभारी है जो इस फिल्म की हिस्सा बनी।
खुशी ने ये जानकारी माधुरी और श्रीदेवी की फोटो को शेयर करके दी। गौरतलब है कि इस फिल्म में माधुरी के साथ संजय दत्त भी लीड रोल करते दिखे। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की आखिरी फिल्म 1997 में महानता थी।

