दिल्ली: कांग्रेस महाधिवेशन में बोले राहुल गांधी, कांग्रेस पांडवों और बीजेपी कौरवों की तरह है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला | राहुल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला | राहुल ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष हत्यारोपी हैं |

कांग्रेस पांडवों और बीजेपी कौरवों की तरह- राहुल  

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पांडवों की तरह है, जो सच्चाई के लिए लड़ती है | जबकि बीजेपी और RSS कौरवों की तरह है, जो सिर्फ सत्ता के लिए लड़ते है | उन्होंने कहा कि कौरवों की तरह बीजेपी सत्ता के नशे में चूर है |

अर्थव्यवस्था का विकास, तो बेरोजगारी क्यों ?

राहुल गांधी ने कहा कि ‘आज भ्रष्टाचारी ताकत में हैं | हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है | लेकिन दूसरी ओर करोड़ों युवाओं के पास रोजगार नहीं है | ये आज के हिंदुस्तान की सच्चाई है | हर जगह मेड इन चाइना उत्पाद मिलता है |

10 साल में अमेरिका और चीन के साथ होगा भारत

आज दुनिया में दो विजन दिखाई दे रहे हैं | एक अमेरिका का विजन और एक चीन का विजन | राहुल ने कहा कि 10 सालों में तीसरा विजन दुनिया के सामने भारत का विजन लाना चाता हूं | साफ बात है, हमारा चीन से मुकाबला है |

2019 में नहीं बनेगी बाजेपी सरकार- राहुल

बीजेपी चुनाव हारते जा रही है | मोदी जी के चेहरे पर आपने फर्क देखा होगा | अब सूट नहीं पहनते हैं | सोच रहे होंगे कि गुजरात में तो बच गए शायद 2019 में नहीं बच पाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *