‘मोदी मुक्त भारत’ के लिए एकजुट हो विपक्ष- ठाकरे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महाराष्ट्रु नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने ‘मोदी मुक्ति भारत’ के लिए सभी विपक्षी दलों से एक होने की अपील की |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महाराष्ट्रु नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने ‘मोदी मुक्ति भारत’ के लिए सभी विपक्षी दलों से एक होने की अपील की | गुडी पड़वा के मौके पर मुंबई के शिवाली पार्क में रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने को कहा |

2019 में देश को मिलेगी तीसरी आजादी

MNS प्रमुख ने कहा कि भारत को पहली बार आजादी 1947 में | दूसरी बार 1977 में मिली थी | लेकिन 2019 में जब हम भारत को ‘मोदी मुक्त’बनाएंगे तब हमारे देश को तीसरी बार आजादी मिलेगी |

झूठे वादों से उब चुकी है जनता- ठाकरे

करीब एक घंटे के अपने भाषण में राज ठाकरे ने भविष्ये में देश भर में दंगे भड़काने के प्रयासों को लेकर भी चेताया | केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ठाकरे ने कहा कि जनता अब उनके झूठे वादों से उब चुकी है।

श्रीदेवी को राजकीय सम्मान देने पर ठाकरे ने उठाया सवाल

वहीं ठाकरे ने अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर राजकीय सम्मान देने के फैसले पर भी सवाल उठाया | उन्होंाने कहा कि श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं | लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंगे में लपेटा गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *