#Maafinama के बाद AAP Punjab पर टूटने का खतरा बरक़रार, अब तक की कहानी रही ये …

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऐसा लगता है फिलहाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के टूटने का खतरा बरक़रार है। बता दें कि पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऐसा लगता है फिलहाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के टूटने का खतरा बरक़रार है। बता दें कि पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर मीटिंग के लिए पहुंचे थे। इस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। पर पार्टी के 20 विधायकों में से सिर्फ 14 ही मीटिंग में शामिल हुए। पार्टी के मुखी अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों मीटिंग के बुलाया तो सुखपाल खैरा ने ये कह मना कर दिया कि यदि उनको बात करनी है तो वो खुद चंडीगढ़ आकर मिलें।

meeting

अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मांफी मांगी जिस कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी के टूटने का खतरा बढ़ गया था। पर इस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने मांफी मांगने का कारण बताया जिसके बाद आप के एमएलए ने अरविंद केजरीवाल के द्धारा मांफी मांगने के कारण को मंजूर कर लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके ऊपर मानहानि के 33 केस चल रहे है जिस कारण उन्होने बिक्रम सिंह मजीठिया से मांफी मांगनी पड़ी।

manish sisodia

पर केजरीवाल ने अपने उन 33 केसों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी।

* बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या सुखपाल खैरा, भगवंत मान और कंवर संधू  मजीठिया से मांफी मांगने के कारण को स्वीकार करेंगे ?

* इसके इलावा आप पार्टी के वॉलंटियर्स केजरीवाल के इस फैसले को स्वीकारेंगे या नहीं

ये तो अब आने वाले समय में ही पता चलेगा। पर कुछ विधायक केजरीवाल के मांफी मांगने के कारण को स्वीकार कर लिया है।  हालांकि अभी तक सुखपाल खैरा की केजरीवाल के मांफी मांगने के कारण पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

sukhpal khaira

सुखपाल खैरा का कहना है कि केजरीवाल ने मांफी मागने वाले फैसले के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया था। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर ये आरोप लगाया था कि वो ड्रग्स माफिया के साथ मिले हुए है जिस के बाद बिक्रम मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का केस कर दिया। इस केस के बाद अरविंद कजरीवाल ने बिक्रम मजीठिया से मांफी मांगी और उन्होने मांफी को स्वीकार भी कर लिया। केजरीवाल का कहना है कि उन्होने मांफी सिर्फ इसलिए मांगी क्योकि उनके ऊपर पहले से ही मानहानि के 33 केस चल रहे है पर उन्होने अपने उन 33 केसों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *