जगतार सिंह तारा की रिहाई के लिए पंजाब में उठ रही है मांग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के आरोप में भाई जगतार सिंह तारा को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के आरोप में भाई जगतार सिंह तारा को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत के फैसले के बाद सिख कौम के अंदर काफी रोष पाया जा रहा है। जिस कारण दमदमी टकसाल के मुखी संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा का कहना है कि जगतार तारा की गिरफ्तारी के बाद सिख कौम में काफी रोष पाया जा रहा है।

Damdami Taksal

इसलिए उन्होने सिख कौम का भरोसा बनाए रखने के लिए तारा को रिहा करवाने की मांग की है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि तारा को सजा सुनाने से संघर्षशील सिख युवकों के हौसले को खत्म नहीं कर सकते।

jagtar singh tara

जगतार तारा के बारे में उनका कहना है कि बेअंत सिंह के कत्ल की जिम्मेवारी ली और गिरफ्तारी के बाद किसी भी तरह की पैरवी या रिहाई की कोई मांग ना करते हुए भाई तारा ने कौम की सिद्धांतों को कायम रखा है।

jagtar singh tara

अपनी रिहाई के लिए कोई पैरवी नहीं की तो ये  भारतीय न्याय पर गहरी चोट है। 1984 सिख कत्लेआम में अभी तक किसी को सजा नहीं दी गई पर राजीव गांधी, सोनिया गांधी और बेअंत सिंह की हत्या के आरोपियों को सजा मिल रही है। पर सिख कौम अपने हक, सच और न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *