मालगाड़ी के नीचे आया आवारा पशु, बड़ा हादसा होते-होते टला !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा रेलवे स्टेशन के पास अवारा पशु की मालगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। लेकिन एक बड़ा हादसा होते होते भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा रेलवे स्टेशन के पास अवारा पशु की मालगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। लेकिन एक बड़ा हादसा होते होते भी टल गया। जिस में दिल्ली-बठिंडा इंटसिंटी, पैसंजर ट्रेन अम्बाला से बठिंडा के इलावा ओर कई ट्रेना को रद्द करना पड़ा।

train

ग़नीमत यह रही यदि इंटरसिटी के नीचे यह आवारा पशु आ जाते तो कोई बड़ा हादसा घट सकता था क्योंकि इंटरसिटी ट्रेन की स्पीड ज़्यादा होती है। इस मौके पर माल गाड़ी के चालक ने कहा कि जब ट्रेन के नीचे आवारा पशु आता हुआ दिखाई दिया तो मैंने ऐमरजैसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोक दी और ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया।

train 1

दूसरी तरफ़ रेलवे चौकी के इंचार्ज गुरदरसन सिंह ने कहा कि इस हादसे के बारे में उच्च आधिकारी को सूचित कर दिया है। वहीं इस हादसे के कारण कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं और लाइन क्लियर होने के बाद ही यातायात चलेगी।

train 2

इस हादसे में जहां एक पशु की जान चली गई तो वहीं लोगों को ट्रेनें रद्द होने के चलते भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत का एहसास दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *