ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनीपत में स्थित राई इंडस्ट्रियल एरिया में तीन फैक्ट्रियों में भयानक आग लग गई। जिस कारण फैक्ट्री में काम रहे 6 मजदूर जिंदा जल गए।
मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाडियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इस आग में अभी और मजदूरों की फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना वाली स्थान पर पहुंची की टीम आग के कारणो का पता लगा रही है और राहत बचाव का कार्य चल रहा है।


