श्रीनगर: सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान, आतंकियों के होने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हाजिन में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया हुआ है | आधिकारिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हाजिन में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया हुआ है | आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाजिन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना मिली थी |

आतंकियों के होने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई 

सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल और जम्मू–कश्मीर पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने बांदीपुरा जिले के खोसा और सैयद मोहल्ला हाजिन में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया | दोनों जगहों से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *