ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में खालिस्तान टाइगर फोर्स के मुख्य दोषी जगतार सिंह तारा को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
जब तक तारा को कुदरती मौत नहीं आ जाती तब तक वो जेल में ही रहेगे। हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि तारा को फांसी की सजा की मांग की गई थी। गौरतलब है कि विशेष अदालत ने पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री बेअंत सिंह के कत्ल में जगतार सिंह तारा को आरोपी करार किया गया था।
जगतार सिंह तारा ने साल 1995 में बम धमाके में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की मौत हो गई थी। इसके इलावा इस बम धमाके में करीब 17 लोगों की मौत हो गई थी।


