ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शुटिंग कर रहे है। हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमिताभ का जो लुक क देख कर सभी हैरान है।
हालांकि इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई कुछ और है। वायरल हो रही तस्वीर अमिताभ बच्चन की नहीं है। दरअसल ये तस्वीर दिग्गज फोटोग्राफर स्टीव मक्कारी ने 1981 में खींची थी। यह फोटोशूट बलूचिस्तान में हुआ था। तस्वीर में दिखने वाला व्यक्ति अफगानी रिफ्यूजी है।
जिसके बाद ये स्पष्ट हो गया कि ये तस्वीर अमिताभ बच्चन की नहीं है। इस पर यशराज बैनर ने खुद कहा है कि ये तस्वीर अमिताभ बच्चन की नहीं है। ये तस्वीर नकली है। गौरतलब है कि फिल्म के सैट पर अमिताभ बच्चन बीमार हो गए थे
जिस कारण डॉक्टर मुंबई से जोधपुर गए थे। पर अब उनकी हालत में सुधार है इस बात की पुष्टि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने की थी। फिलहाल अमिताभ बच्चन आराम कर रहे है।



