ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर सारज संधू उर्फ मिंटू को विपन शर्मा के हत्या के अपराध में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि पुलिस ने खतरनाक गैंगस्टर सारज संधू को अदालत में पेश किया जिसके बाद अदालत ने गैंगस्टर की पुलिस रिमांड को बढा दिया है।
बता दें कि पुलिस ने अदालत को बताया कि गैंगस्टर से उसके साथियों और हथियारों के बारें में पुछताछ करनी है जिस कारण पुलिस अधिकारियों ने रिमांड को बढाने की मांग की। जिसके बाद अदालत ने सारज संधू को रिमांड को बढ़ाते हुए जेल में भेजने के आदेश दे दिए।
गौरतलब है कि गैंगस्टर सारज संधू ने अमृतसर में हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या की थी। इसने हत्या के जुर्म को फेसबुक पोस्ट पर कबुल किया था।


