नवाज शरीफ के घर के पास आत्मघाती हमला , 5 पुलिसकर्मी सहित 9 की मौत, 25 घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान के लाहौर शहर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास आत्मघाती हमले में नौ लोग मारे गए |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान के लाहौर शहर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास आत्मघाती हमले में नौ लोग मारे गए | मरने वालों में पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। शरीफ के आवास से कुछ ही किलोमीटर दूर एक पुलिस चेक पोस्ट के पास एक आत्मघाती हमलावर युवक ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

5 पुलिस कर्मी सहित 9 की मौत, 25 घायल

रेस्क्यू अधिकारी जाम सज्जाद ने बताया कि विस्फोट में नौ लोग मारे गए | 14 पुलिसकर्मियों सहित करीब 25 लोग घायल हुए हैं | घायलों में कई की हालत नाजुक है | एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है |वहीं पंजाब पुलिस के आइजी आरिफ नवाज ने बताया कि हमलावर के निशाने पर पुलिसकर्मी ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *