सोनीपत: गर्भ में लड़कियों को मारने वाले डॉक्टर को किया गिरफ्तार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गर्भ में लड़कियों का कत्ल करने वालो के खिलाफ सरकार की सख्ती दिखाने के बाद भी लड़कियों को गर्भ में मार देने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गर्भ में लड़कियों का कत्ल करने वालो के खिलाफ सरकार की सख्ती दिखाने के बाद भी लड़कियों को गर्भ में मार देने के मामले और लिंग जांच भी गैरकानूनी तरीके से की जा रही है। ऐसा ही एक और मामला सोनीपत से सामने आया है, जहां पर लड़कियों को गर्भ में कत्ल करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस डॉक्टर ने अपनी कार में गर्भ जांच और कत्ल केंद्र को स्थापित किया हुआ था।

arrest

बता दें कि जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम को डॉक्टर सुभाष जैन के बारे पता लगा तो उन्होने एक महिला को तैयार कर लिंग जांच करवाने के लिए भेजा। जिसके बाद महिला और डॉक्टर के बीच सौदा 30,000 रूपए तय हुआ। फर्जी ग्राहक बनी पुलिस महिला को डॉक्टर सुनसान जगह पर लेकर गए। वहां पर जांच शुरू करने ही लगा था कि स्वास्थय विभाग ने उन्हे रंगे हाथों पकड़ लिया।

arrest 1

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर ने अपनी कार में अल्ट्रासाउंड की मशीन लगाई हुई जिसके द्धारा उसने जांच स्थापित किया हुआ था। लिंग जांच करने के लिए वो किसी सुनसान स्थान पर लेकर जाया करता थाष जिसके बाद वो अपने कार्य को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर सुभाष जैन के साथी और कार चालक को गिरफ्तार किया है। इसके इलावा पुलिस ने इनके पास 30 हजार रूपए और मशीनों को जब्त किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज अगली कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *