नॉर्वे के राजदूत से सीएम पंजाब ने की मुलाकात, पंजाब में नॉर्वे के निवेश की संभावना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत में नॉर्वे के राजदूत नील्स रागनर कामसवग ने पंजाब के विभिन्न सेक्टरों में निवेश के लिए गहरी रुचि दिखाई है और कृषि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत में नॉर्वे के राजदूत नील्स रागनर कामसवग ने पंजाब के विभिन्न सेक्टरों में निवेश के लिए गहरी रुचि दिखाई है और कृषि को आत्मनिर्भर व लाभदायक धंधा बनाने के लिए राज्य सरकार को तकनीकी सहायता देने की पेशकश की है। नॉर्वे के राजदूत ने अपने सेकंड सचिव इरलैंड ड्रॉगट, सलाहकार उनदिस वी सिंह और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बुधवार को हुई मीटिंग में यह पेशकश की। फूड प्रोसेसिंग, फिशिग, नवीनकरणीय ऊर्जा, तेल और गैस में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए राजदूत ने कहा कि नॉर्वे पंजाब में सकारात्मक औद्योगिक माहौल से फायदा उठाने में रुचि रखता है।

प्रतिनिधिमंडल को कैप्टन ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में सफलतापूर्वक सकारात्मक रुझान पैदा किया है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब और नॉर्वे विभिन्न क्षेत्रों खासकर कृषि सेक्टर में नई संभावनाएं तलाश सकते हैं, क्योंकि दोनों का इस क्षेत्र में बड़ा तजुर्बा है। कृषि को फिर लाभदायक धंधा बनाने के लिए उनकी सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न किसान समर्थक कदमों का जिक्र करते हुए कैप्टन ने भूजल की संभाल को बढ़ावा देने के लिए 600 गांवों में 900 कृषि ट्यूबवेल स्थापित करने संबंधित पायलट प्रोजेक्ट की राजदूत को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि विश्वजीत सिंह खन्ना भी उपस्थित थे |

 पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में नॉर्वे के निवेश की संभावना

नॉर्वे के राजदूत से पंजाब सीएम ने की मुलाकात

तेल और गैस में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श

पंजाब के औद्योगिक माहौल को देख निवेश की संभावना

Watch Video

https://youtu.be/yhM4XCDUi3s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *