बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगा भारत, क्या आज गरजेगा रोहित का बल्ला ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को छह विकेट से जीत दर्ज कर भारतीय क्रिकेट टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को छह विकेट से जीत दर्ज कर भारतीय क्रिकेट टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है । अब भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल करना चाहेगी । वहीं बांग्लादेश की नज़र भारतीय टीम से मिली पहली हार का बदला लेने पर होगी ।

  भारतीय टीम निदाहास ट्राफी त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला में कल बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा ‘अगर मगर’ की तमाम संभावनाओं को खत्म करके जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने का होगा । पहले मैच में श्रीलंका से मिली अप्रत्याशित हार के बाद भारत अपने आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ प्रयोग से बचना चाहेगा ।

श्रीलंका के खिलाफ रिकार्ड 215 रन के लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने से बांग्लादेश के हौसले बुलंद है । अब वह भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश का दावा पुख्ता करना चाहेगा । भारत हारता भी है तो उसके रास्ते बंद नहीं होंगे लेकिन ऐसे में उसे बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा । नेट रनरेट भी ऐसे में मायने रखेगा । पिछले दो मैचों में लगातार दो जीत के बाद भारत का रनरेट भी प्लस 0 . 21 है ।

भारत के लिये यह टूर्नामेंट अनुभवी खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में युवाओं को मौका देने का जरिया था लेकिन भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर वे टीम चयन में ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकते । ऐसे में दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को भेजने के कोई मायने नहीं रह जायेंगे जो एक भी मैच नहीं खेल सके । भारत के लिये सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा का खराब फार्म है । लंबे समय से खराब फार्म में चल रहे रोहित को एक बड़ी पारी का इंतजार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *