कसम खाते हुए शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा को जलियांवाला बाग में किया स्थापित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गृहमंत्री राजनाथ सिंह अमृतसर के दौरे पर थे इस दौरान उन्होने देश के महान शहीद ऊधम सिंह के बुत का अनावरण किया।  …

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गृहमंत्री राजनाथ सिंह अमृतसर के दौरे पर थे इस दौरान उन्होने देश के महान शहीद ऊधम सिंह के बुत का अनावरण किया।

Shaheed udham singh

 

अमृतसर पहुंचते ही राजनाथ सिंह श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके बाद उन्होने बुत का अनावरण किया। एसजीपीसी के प्रधान गोविंद सिंह लोंगोवाल ने उनको सम्मानित भी किया। इसके इलावा एसजीपीसी ने गृहमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

amritser

इस ज्ञापन में उन्होने मांग की है कि लंगर पर से जीएसटी को हटाया जाए। इसके इलावा केंद्रीय गृहमंत्री ने अनावरण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बुत का अनावरण करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि प्रतिमा बनाकर कंबोज बिरादरी ने शहीद को बड़ा सम्मान दिया है। शहीद सारे देश का शहीद होता है।

Shaheed udham singh

गौरतलब है कि इस बुत की खासियत ये है कि शहीद ऊधम सिंह के सभी प्रतिमाओं में हाथ में बंदूक दिखाई गई है पर शहीद ऊधम सिंह की ये पहली ऐसी प्रतिमा है जिसमें वो कसम खाते दिखाई दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *