ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने सहकारी बैंकों के बाद अब किसानों के व्यापारिक बैंकों के कर्जे को माफ करने का फैसला लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा दी है। गौरतलब है कि नकोदर में पंजाब सरकार की तरफ से कर्ज से परेशान किसानों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे है। इस दौरान सुनील जाखड़, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और तृत्त राजिंदर बाजवा आदि शामिल हुए।
सरकारी अधिकारियों से पता चला है कि पहले पड़ाब में सरकार की तरफ से सहकारी बैंकों के कर्जे लेने वाले 2 लाख किसानों के कर्जो को माफ किया गया था पर व्यपारिक बैंकों से कर्जा लेने वाले किसानों के 2-2 लाख रूपए के कर्जे माफ करने में लगी हुई है। पहला पड़ाव पूरा हो चुका है जबकि दूसरे पडाव में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तरफ से नकोदर में लगभग 200 करोड़ रूपए के और कर्जो को माफ किया जाएगा।
सरकारी सूत्रों ने ये भी बताया है कि पंजाब सरकार ने व्यापारिक बैंकों से दो दो लाख रूपए का कर्जा लेने वाले किसानों की जानकारी 15 मार्च तक भेजने के निर्देश दिए है। जानकारी आने के बाद किसानों कर्जे की वेरिफिकेशन की जाएगी। व्यापारिक बैंकों में जनतक और निजी क्षेत्र के बैंकों के इलावा ग्रामीण विकास बैंक भी शामिल है।


