ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनम कपूर को एक बात इतनी नगवार गुजरी कि उन्होंने दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में से एक डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख लिख दिया । सोनम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बेहद नाराज हैं । उन्होंने टि्वटर पर लिखा है कि उन्हें भारत से कुछ सीखना चाहिए ।
ट्रंप ने मारे गए हाथियों के अंग बेचने की अनुमति दी
सोनम कपूर की नाराजगी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति का एक फैसला है । ट्रंप ने शिकार के दौरान मारे गए हाथियों के अंग को अमेरिका आयात करने की अनुमति दे दी है । जबकि ओबामा प्रशासन ने इस फैसले पर रोक लगा रखी था ।
ट्रंप को हमसे सीखना चाहिए- सोनम
सोनम कपूर ने ट्वीट किया, ‘भारत में शिकार अवैध है, ये एक ऐसी चीज है, जो दुनिया हमसे सीख सकती है, ट्रंप मूर्ख हैं’ । सोनम ने इस ट्वीट के साथ ट्रंप को टैग भी किया है ।
Hunting is illegal in india, one of things the world can learn from us! Trump is an imbecile ! @potus #proudtobeindian #preserveourworld pic.twitter.com/retBm6Y1MZ
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) March 9, 2018


