‘रेस 3’ में सलमान के साथ नजर आएंगी सोनाक्षी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया है | शायद यही वजह है कि फिल्ममेकर्स…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया है | शायद यही वजह है कि फिल्ममेकर्स बार-बार दोनों को अपनी फिल्मों में किसी न किसी बहाने कास्ट करते हैं | सोनाक्षी की पिछली फिल्म ‘वेलकम टु न्यू यॉर्क’ में सलमान खान ने कैमियो किया था | इसमें दोनों के बीच एक ड्रीम रोमांटिक सीक्वंस फिल्माया गया था |

 

अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर यह जोड़ी ‘दबंग 3’ में नहीं बल्कि ‘रेस 3’ में एकसाथ नजर आ सकती है | ऐसी चर्चा है कि सोनाक्षी से ‘रेस 3’ में कैमियो के लिए बातचीत चल रही है | बताया जा रहा है कि फिल्म के मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाले दूसरे शेड्यूल में सोनाक्षी ‘रेस 3’ की यूनिट को जॉइन करेंगी और सलमान के साथ अपने पार्ट को शूट करेंगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *