डेरा प्रेमियों को हिंसा के लिये भड़काने वाली गोलो मौसी काबू, 1 लाख का था ईनाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा एसआइटी को इस बार बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने डेरा हिंसा में आरोपी को गिरफ्तार किया है और 2 दिन का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा एसआइटी को इस बार बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने डेरा हिंसा में आरोपी को गिरफ्तार किया है और 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। गोलों मासी पर डेरा प्रेमियों को हिंसा के लिये भड़काने का आरोप है और उस पर एक लाख का इनाम भी है। एसआईटी ने सिरसा बस स्टैंड से काबू कर अदालत में पेश किया  जहा उसे कोर्ट दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गोलों मासी  राजस्थान की रहने वाली है और डेरे में लंगर व्यवस्था का काम देखती थी | सिरसा एसआईटी इंचार्ज  शर्मा ने बताया कि एक महिला को कल शाम को गिरफ्तार किया है | पुलिस को महिला डेरा हिंसा मामले में तलाश थी और उस पर 1 लाख रूपये का इनाम भी है। अजय शर्मा ने ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

 डेरा प्रेमियों को हिंसा के लिये भड़काने वाली गोलो मौसी काबू

गोलो मौसी पर एक लाख का था ईनाम

एसआईटी ने सिरसा बस स्टैंड से किया काबू

राजस्थान की रहने वाली है आरोपी

Watch Video

https://youtu.be/tied27qK8Z0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *