रेवाड़ी: छेड़खानी रोकना शख़्स को पड़ा महंगा, लात-घूंसों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  रेवाड़ी के गांव बीकानेर में एक 40 वर्षीय गजराज नामक आदमी को बुरी तरह पीटा गया | जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  रेवाड़ी के गांव बीकानेर में एक 40 वर्षीय गजराज नामक आदमी को बुरी तरह पीटा गया | जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई | दरअसल एक लड़का गांव में ही एक लड़की का हाथ पकड़ कर उसे तंग कर रहा था | गजराज के रोकने पर लड़के ने उसे धमकाते हुए कहा कि अपने काम से काम रखने और वहां से चले जाने के लिए कहा |

छेड़छाड़ रोकने वाले को बुरी तरह पीटा

गजराज घर जाने के बाद किसी काम से बाहर निकला | तो कुछ लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी | गजराज की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। कुछ देर बाद ही गजराज की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

गजराज के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सरपंच के परिवार की तीन महिलाओं सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | लड़की का हाथ पकड़ने वाले युवक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *