गुरुग्राम: पति-पत्नी पर अज्ञात हमलावर ने की फायरिंग, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के बादशाहपुर के त्यागीवाड़ा में एक दंपति पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी | सुबह के समय आनंद नामक आदमी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के बादशाहपुर के त्यागीवाड़ा में एक दंपति पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी | सुबह के समय आनंद नामक आदमी अपनी पत्नी के साथ दूध निकालने जा रहा था | उसी वक्त दोनों पर हमला किया गया | स्थानीय लोगों ने दोनो को अस्पताल पहुंचाया |

जहां उपचार के दौरान आनंद की मौत हो गई | वहीं आनंद की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है | इस मामले में आनंद के परिजनों की माने तो तकरीबन डेढ़ से दो महीने पहले आनंद ने इलाके के ही एक व्यक्ति की जान बचाई थी |  जिसमे पुलिस ने आनंद को उस हमले में गवाह बनाया था | परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते आनंद की हत्या को अंजाम दिया जा गया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/ICADeNo870k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *