कैनेडा में रहने वाले पंजाबी युवकों के हालात दयनीय !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा जाने के लिए भारतीय और खास तौर पर पंजाबियों के सिर चढ़ कर बोलता है। हर कोई चहाता है कि वह अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा जाने के लिए भारतीय और खास तौर पर पंजाबियों के सिर चढ़ कर बोलता है। हर कोई चहाता है कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो और इसलिए वो विदेश जाकर कमाई करने के सपने देखता है। इनमें से कुछ वो होते है जो अपने सपनों को पूरा कर भी लेते है पर कुछ लोग वो होते है जिनकों बहुत मेहनत करनी पड़ती है। पंजाबी विद्यार्थिंयों की बहुत ही ज्यादा दयनीय होती है।

punjabi youth

कैनेडा से आए सुखी बाठ ने बताया कि कैनेडा में पंजाबी नौजवान ने बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि बहुत सारे युवत कैनेडा में पढ़ाई करने के लिए गए तो थे पर वहां कि मोटी फीस ने उनको गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ तो अपना शरीर को बेचने के लिए भी मजबूर हो गए है। बहुत से पंजाबी विद्यार्थी नशे की लत लग गई है।

punjabi youth 1

चंडीगढ़ में हुई पंजाबी कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें सुखी बाठ ने सांझा की। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि ये बहुत ही बुरी खबर है कि पंजाबी युवक एक के पीछे लग कर कैनेडा जाते है। कैनेडा में रहने के लिए गलत राह में पड़ जाते है।

punjabi youth 3

कुछ विद्यार्थियों को इतना भी पता नहीं होता है कि जिन कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में  वो दाखिला लेते है वो नकली तो नहीं जिस कारण वो गलत लोगों के शिकार हो जाते है। पर वहां गए हर नौजवान की हालत एक जैसी नहीं है वहां पर बहुत से पजाबी युवक ऐसे भी है जो बहुत अच्छा काम रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *