ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रामपुरा फूल में होमगार्ड जवान की ईटों से भारी ट्रैक्टर टराली के नीचे आने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार होमगार्ड जवान ड्यूटी पर जा रहा था कि रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के साथ टकरा गई।
जिस कारण सरबजीत का सिर ट्रेक्टर के टायर के नीचे आने से बुरी तरह से कुचल गया जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी गई है।

