दसूहा में CIA स्टाफ ने गिरफ्तार किया एक गैंग्स्टर संदीप सिंह उर्फ सोनू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की पुलिस पार्टी ने सुक्खा काहलवां के साथी गैंगस्टर संदीप सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की पुलिस पार्टी ने सुक्खा काहलवां के साथी गैंगस्टर संदीप सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर दसूहा के निकट उच्ची बस्सी-सदरपुर मोड़ पर नाकाबंदी की गई थी कि एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को चकमा देकर भागना चाहता था पर पुलिस पार्टी ने उसे हिरासत में ले लिया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया ।

 इस गैंगस्टर ने अपने साथियों सहित गढ़दीवाला के पास सी.आई.ए. स्टाफ होशियारपुर के पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग की थी। उसके विरुद्ध धारा 307 अधीन केस दर्ज था जबकि जालंधर निवासी लवली बाबा की हत्या के मामले में भी वह वांछित था तथा 2 अन्य मामलों में भी भगौड़ा आरोपी था। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को 11 मार्च को दसूहा की अदालत में पेश किया जाएगा।

 दसूहा में CIA स्टाफ ने गिरफ्तार किया एक गैंग्स्टर

गुप्त सूचना के आधार पर किया गैंग्स्टर गिरफ्तार

सदरपुर, उच्ची बस्सी के पास  किया गिरफ्तार

संदीप सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई गैंग्स्टर की पहचान

Watch Video

https://youtu.be/q6XjHMsKwUw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *