ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब मंड़ी बोर्ड की तरफ से 1 जनवरी को मानसा में कर्जा मांफी समारोह करवाया था जिसमें गायक और कलाकार गुरदास मान को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में 20 लाख का खर्चा आया जिसमें से सिर्फ 15 लाख रूपए गुरदास मान को ही दिए।
बता दें कि सरकार ने इस कार्यक्रम में आया खर्चे को अभी तक पूरा नहीं किए गए पर गुरदास मान को मंड़ी बोर्ड ने सारी रकम को तभी दें दी थी।
जिस कारण किसानों में काफी नाराजगी पाई जा रही है किसानो का कहना है कि इस कार्यक्रम को करवा कर हमारे जख्मों पर नमक छिड़का है। पहले समारोह में पांच जिलों के करीब 47 हज़ार किसानों का कर्जा माफ किया गया था। जो करीब 167 करोड़ रूपए बनता है।


