पंचकूला: हत्या या आत्महत्या, डपिंग ग्राउंड से मिला युवक का शव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला में एक युवक का शव डपिंग ग्राउंड से मिला । जिसके कारण चारों ओर सनसनी फैल गई । दरअसल युवक दो दिनों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला में एक युवक का शव डपिंग ग्राउंड से मिला । जिसके कारण चारों ओर सनसनी फैल गई । दरअसल युवक दो दिनों से लापता था | जिसके बाद आज युवक का शव मिला । युवक के शव में गले में रस्सी थी । परिजनों का कहना है कि एक महिला ने फ़ोन कर उसके भाई को बुलाया था और उसके बाद उसके भाई का शव मृत मिला । हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है ।

पंचकूला में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लगेगा कि आखिर ऐसा हुआ क्या की दो दिन पहले शादी हुई और दो दिन बाद ही युवक का शव मिला । चलिए आपको बताते है कि कैसे एक युवक का शव शादी के एक महिने बाद ही संग्दिध हालात में मिला युवक का नाम भूषण था । युवक ऑटो चलाता था । युवक की शादी को एक महीने ही हुए थे । जिसके बाद उसकी जिंदगी हंसी खुशी चल रही थी । लेकिन कुछ दिनों पहले युवक लापता हो गया । जिसके बाद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।

युवक के शव में गले में एक रस्सी थी । जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि युवक की हत्या हुई है । परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूषण महीना पहले ही उसके भाई की शादी हुई थी और दो दिन पहले एक महिला ने उसे फ़ोन कर मिलने को बुलाया था और उसके बाद से ही उसका भाई लापता था। मृतक के भाई ने कहाकि उन्हें आशंका है कि उसके भाई को मार कर लटकाया गया है । मृतक के भाई ने कहाकि उसके भाई का किसी महिला के साथ मिलना जुलना था और उसकी किसी जानकर महिला ने उसके भाई को बुलाया था ।

हालांकि मौके पर पंहुचे पुलिस अधिकारी धूम सिंह ने कहा कि उन्हें एक युवक के लापता होने की सुचना मिली थी और आज उसका ऑटो सेक्टर 23 के डंपिंग ग्राउंड में मिला और उसके बाद उस युवक का शव मिला है । हांलाकि ये साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

Watch Video

https://youtu.be/5MaCQwuzBGQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *