ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने पंचम गैंग के सरगनना गैंगस्टर पंचमनूर सिंह उर्फ़ पंचम को गिरफ्तार किया है। जालन्धर पुलिस के एसीपी समीर वर्मा ने देर रात पंचम नूर को उसके रस्ता मोहल्ला स्थित घर से काबू किया। पंचम पर किडनेपिंग और हत्या के प्रयास के कई मुकदमें दर्ज है ।
काफी देर से जालन्धर पुलिस का सर दर्द बने हुए गैंगस्टर पंचम को जालन्धर पुलिस ने पकड़ लिया है । जालन्धर के कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि एसीपी मॉडल टाउन समीर वर्मा और थाना डिविजन नंबर 6 के एसएचओ द्वारा जॉइंट ऑपरेशन करके गैंगस्टर पंचम नूर को गिरफ्तार किया है । पंचम को रस्ता मोहल्ला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया । पंचम किडनेपिंग, हत्या की कोशिश जैसी कई संगहीन वारदातों को अंजाम दे चूका है । पंचम से एक देसी 32 बोर का पिस्टल और पांच जिंदा राउंड बरामद हुए है। कमिश्नर ने कहा कि अभी पंचम से पूछताश की जा रही है, हमें यकीन है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी ।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जालन्धर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक युवक को अगवा कर उसके कपड़े उतारकर मारपीट की गई थी, जिसकी विडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वाइरल हुई थी । इस पुरे मामले में पंचम का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही पुलिस को पंचम की तलाश थी ।
Watch Video
https://youtu.be/axvAhF19F5Y
