संसद में बोले पीएम मोदी, सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाना जरूरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सांसदों की कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए देश के समग्र विकास और सामाजिक न्याय की बात की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सांसदों की कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए देश के समग्र विकास और सामाजिक न्याय की बात की । पीएम ने कहा कि कोई मुझे बताए कि एक घर में बिजली है और बगल वाले घर में नहीं है । क्या सामाजिक न्याय की हमारी यह जिम्मेदारी नहीं है कि उसे घर में भी बिजली पहुंचायी जाए । हर गांव, शहर में सामाजिक न्याय का यह सिद्धांत लागू होना चाहिए ।

पीएम ने कहा कि हम सोचते हैं कि अगर हम भूगोल में कमजोर हैं, तो गणित में इतनी मेहनत करुंगा कि फर्स्ट क्लास में पास हो जाउंगा । हमारी सोच ही यही रही है, लेकिन इसका परिणाम यह होता है कि जो अच्छा करते हैं वह अच्छा करते जाते हैं, लेकिन जो पिछड़ गए हैं, वो और पिछड़ने की दशा में आ जाते हैं

पीएम ने कहा कि पहले हमारे यहां टीकाकरण 30-40 फीसदी होती थी, लेकिन जनभागीदारी के अभाव में यह 90 फीसदी तक नहीं हो पाता था । अगर हम टीकाकरण को बेहतर तरीके से लागू कर सकें तो पोलियो समेत तमाम बीमारियां दूर हो सकती है । उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी भी बजट, संसाधन की जरूरत नहीं है । इसके लिए लोगों को सामने आने की जरूरत है ।

पीएम ने कहा कि जिन जगहों पर गरीबी अधिक है, वहां मनरेगा कम पहुंचता है, जबकि जो जगह समृद्ध हैं, वहां वहां अधिक मनरेगा पहुंच रहा है । इसकी बड़ी वजह यह है कि यहां गुड गवर्नेंस की कमी है, जिसके चलते गरीब और कम समृद्ध इलाकों में अधिक मनरेगा का पैसा नहीं पहुंचता है । लिहाजा हमे कोशिश करनी होगी कि इन जगहों पर गवर्नेंस को बेहतर किया जाए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *