गुरदासपुर: शहीद जगजीत सिंह के परिजनों ने पंजाब सरकार से की वादा पूरा करने की गुहार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक साल पहले छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमलें में सीआरपीएफ के 12 जवान शहीद हुए थे  और जबकि कुछ गंभीर रूप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक साल पहले छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमलें में सीआरपीएफ के 12 जवान शहीद हुए थे  और जबकि कुछ गंभीर रूप में जख्मी भी हुए थे। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों में से एक पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला इंस्पेक्टर जगजीत सिंह था ।

आज भी शहीद जगजीत सिंह का परिवार उस दिन को भूल नहीं पाया उन्होंने  राज्य सरकार से अपील की है कि जो वादे एक साल पहले उन से किये थे वह पूरे किये जाए । शहीद के परिवार का कहना है कि सरकारे तो किसी भी जवान के शहीद होने पर कई वादे कर भूल जाती है जबकि एक साल पहले इस हमले में शहीद परिवारों की मदद के लिए अदाकार अक्षय कुमार की तरफ से 9 लाख रूपए की मदद हर शहीद के परिवार की करने का एलान भी किया था और उसे तभी ही निभाया भी था।

Watch Video

https://youtu.be/ghDPDqlWGEQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *