लुधियाना: नहर में स्विफ्ट कार गिरने के कारण 3 नौजवानों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के गांव चक्क कलां में बीती रात 8 बजे के करीब सिद्धवां ब्रांच नहर में स्विफ्ट कार गिरने के कारण 3 नौजवानों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के गांव चक्क कलां में बीती रात 8 बजे के करीब सिद्धवां ब्रांच नहर में स्विफ्ट कार गिरने के कारण 3 नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक उनके चाचा का लड़का था। मृतकों की पहचान कमलजीत सिंह उर्फ कमल और दविन्दर सिंह उर्फ रिक्की पुत्र बलविन्दर सिंह और अकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र राजविन्दर सिंह निवासी गांव चक्क कलां के तौर पर हुई।

सूचना मिलते ही जसविन्दर सिंह बराड़ डीएसपी दाखा, विक्रमजीत सिंह इंस्पेक्टर थाना दाखा समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे गए और तैराक बलजीत सिंह और लोगों की मदद के साथ कार के शीशे तोड़कर 3 नौजवानों और कार को नहर में से बाहर निकाला। एंबुलेंस के द्वारा स्थानिक शहर के निजी अस्पताल में भेजा परन्तु डाक्टरों ने तीनों को मृतक घोषित कर दिया।

दर्दनाक हादसा, तीन कार सवार युवकों की मौत

मुल्लापुर के पास कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिरी

तीनों युवक जगराओं के गांव चककला के रहने वाले थे

Watch Video

https://youtu.be/vk9lK4VpNT0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *