ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला होशियारपुर के मोहल्ला रूप नगर में एक व्यक्ति द्वारा ख़ुद को पत्रकार बता कर दबंग गिरी करना महंगा पड़ गया । क्योंकि मोहल्ले वालों ने पहले तो इस फर्जी पत्रकार की जमकर धुनाई की । उसके बाद उसे नंगा कर खंबे से बांध दिया | पुलिस ने आकर बंधक नकली पत्रकार को छुड़वाया ।
उस के बाद उसे नंगा कर खम्बे के साथ बाँध दिया | तकरीबन आधे घंटे बाद विहोशी की हालत में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मोके पर पहुच कर बंदक नकली पत्रकार को छुड़वाया | मोहल्ले के लोगों का कहना है की पहले भी इस व्यक्ति को कई बार समझाया था और पुलिस को भी शिकायत की गई थी लेकिन यह व्यक्ति ख़ुद को पत्रकार बता कर उन पर केस दर्ज करवाने की धमकी देता था और मुहल्ले में गलत किस्म की औरतो को एक किराये के मकान में लेकर वेशिया गिरी करता है और आये दिन उक्त वियक्ति और इसकी साथी आवारा किस्म की औरते मुहल्ले में हुड्दम मचती और मुहल्ला निवासियों को गालीगलोच करती |
आज लोगों के ग़ुस्से की हद उस समय पार हो गई जब इस ग्रीश मल नाम के व्यक्ति ने नशे में धुत हो कर पहले तो मोहल्ले की महिलाओं को गालियाँ निकली | फिर धोंस ज़माने के चक्कर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में गोली चला दी। मुहल्ला निवासियों ने पकड़ कर धुलाई तो की ही इसके हाथ से रिवाल्वर भी छीन लिया जिससे उसने मुहल्ला निवासियों को डराने के लिए दो गोलिया चलाई थी | मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति होशियारपुर के मुहल्ला प्रेमगढ़ का ही रहने वाला है ।
मोके पर पहुंचे थाना मॉडल टाउन के थाना मुखी नरिंदर कुमार ने बताया की उन्हें सुचना मिली थी की किसी जाली पत्रकार ने मुहल्ला रूप नगर निवासी मधु के घर के बाहर गोली चलाई | गोली की आवाज सुनकर मुहल्ला निवासी इकठे हो गए उन्होंने उक्त व्यक्ति से रिवाल्वर छीनने की कोशिश की तो उसने तुरत एक और गोली चला दी | उन्होंने बताया की गोली किसी के लगी तो नहीं लेकिन लोगो ने उक्त वियक्ति से रिवाल्वर छीनकर उसकी पिटाई की जिससे उसे कुछ चोटे भी लगी है | जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी हस्पताल भर्ती करवाया गया है | पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है ।
Watch Video
https://youtu.be/Uov4GkKQCCE
