ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रिया प्रकाश वारियर को जिस फिल्म की एक छोटी सी क्लिप ने रातोंरात स्टार बना दिया | उसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है |
पहले यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज़ होनी थी | लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है | ओमार लुलु निर्देशित ‘ओरू अडार लव’ फिल्म से ही प्रिया डेब्यू कर रही हैं |
15 जून को रिलीज़ हो सकती है’ओरू अडार लव’!
जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अब 15 जून को रिलीज़ होगी | हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है | लेकिन फिल्म रेटिंग साइट्स ने 15 जून को फिल्म के रिलीज़ होने का दावा किया है |



