ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खालिस्तानी जसपाल अटवाल ने भारत और कैनेडा से भारत आने पर मांफी मांगी है। बता दें कि जसपाल अटवाल ने वैनकूवर में एक प्रैस कॉन्फ्रैस की इस दौरान उसने भारत और कैनेडा से मांफी मांगी। उन्होने ये भी कहा कि जस्टिन ट्रूडो के भारत दौरे को उन्होने खराब किया।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि उनको पता नहीं था उनका भारत में आना एक मुद्दा बन जाएगा। मुंबई में हुई रिसेप्शन पार्टी के लिए उन्हें कैनेडा की एंबसी ने आंमत्रित पत्र दिया था। जिस कारण वो शामिल हुए थे। पर जब उनके शामिल होने से विवाद होने लगा तो उन्हें बहुत धक्का लगा।
जिस कारण उन्होने भारत एंबसी से पुछा जिस पर उन्होने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। मै भारत आया पर मेरे आने से इतना कुछ हो जाएगा इस बारें में मुझे किसी ने संकेत तक नहीं दिया। मै पार्टी में शामिल हुआ ये एक मुद्दा बन गया। इसलिए मैं भारत और कैनेडा दोनो देशों सहित वहां के लोगों से मेरे कारण हुई परेशानी के लिए मांफी मांगता हुं।
गौरतलब है कि कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब भारत दौरे पर आए थे तो खालिस्तानी आतंकवादी जसपाल अटवाल मुंबई में आयोजित पार्टी में शामिल हुआ था। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो की पत्नी ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई जिससे काफी विवाद हुआ।



