ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जाह्नवी ने मां श्रीदेवी के निधन के बाद गुरूवार से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है | जाह्नवी को उनकी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के सेट पर बांद्रा में स्पॉट किया गया | शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें जाह्नवी साड़ी में दिखाई दे रही हैं |
साड़ी में पहली बार जाह्नवी की ऐसी तस्वीरें देखने को मिली हैं, जिसमें वो पूरी तरह अपनी मां श्रीदेवी जैसी नज़र आ रही हैं | इस वजह से भी इन तस्वीरों की काफी चर्चा हो रही है | जाह्नवी का इसमें बहुत ही साधारण सा लुक नज़र आ रहा है |


