ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साहनेवाल की कूमकलां दाना मंडी में अकाली दल ने पोल-खोल रैली की | रैली को संबोधित करते हुए अकाली प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने लाल डायरी दिखाते हुए अकाली दल के खिलाफ काम करने वाली अफसरशाही को सरकार बनने पर देखने की धमकी दी |
सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा
सुखबीर ने डायरी के पहले पन्ने पर बठिंडा के आईजी मुखविंदर सिंह छीना का नाम लेते हुए गरीब परिवार पर केस दर्ज करने और तबाह करने के आरोप लगाए | इसी तरह उन्होंने डायरी में दूसरे कई अधिकारियों के नाम होने की बात कहकर संगीन आरोप लगाए |
जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन, कांग्रेस का कमीशन- सुखबीर
जस्टिस रणजीत सिंह कमिशन के समक्ष पेश न होने पर एक बार फिर से दोहराते हुए, सुखबीर ने कहा कि यह कांग्रेस का कमिशन है |
