हैदराबाद: वाई-फाई बंद करने पर पति ने पत्नी की पिटाई की

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज के इस दौर में इंटरनेट युवाओं की पहली पसंद है | लेकिन यह पसंद युवाओं में किसी नशे की लत से कम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज के इस दौर में इंटरनेट युवाओं की पहली पसंद है | लेकिन यह पसंद युवाओं में किसी नशे की लत से कम नहीं है | इंटरनेट का उपयोग कोई दोस्तों के साथ चैट करने, फिल्म देखना और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में ज्यादा डेटा खर्च करता हैं | लेकिन यही लत कभी कभी बेहद खतरनाक साबित होती है |

एक ऐसा ही मामला हैदराबाद के सोमाजीगुडा से सामने आया है | जहां पर एक एक शख्स ने अपनी पत्नी की पिटाई महज इसलिए कर दी क्योंकि उसने वाई-फाई बंद कर दिया था | जिसके बाद पति ने क्रोधित होकर रेशमा सुल्ताना नामक अपनी पिटाई इस कदर कर दी की उसके अस्पताल में भर्ती करना पड़ा |

दरअसल रेशमा का पति रात के वक्त भी इंटरनेट पर व्यस्त रहता था | जिसके कारण पत्नी रेशमा सुल्ताना ने कथित रूप से पति को सोने के लिए बाध्य करने के लिए वाई-फाई बंद कर दिया | लेकिन पत्नी की इस हरकत से पति कोपित हो गया और उसने पत्नी पिटाई शुरू कर दी | जिसमें उसकी छाती, चेहरे और सिर पर चोटें आई है |

वहीं इस घटना के सुल्ताना की मां ने मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दिया है | फिलहाल तीन बच्चों की मां सुल्ताना का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस की माने तो दंपति के बीच वैवाहिक विवाद हैं और मामला दर्ज करने व पति को गिरफ्तार करने के निर्णय से पहले दंपति की काउंसलिंग की जा रही |

Watch Video

https://youtu.be/S-xNksHPm8Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *