ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिला दिवस वाले दिन इंसानित को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि मामला जालंधर के कस्बा फिल्लौर से है जहां पर मां-बेटी ने शराब का धंधे को होते देख समगलरों को के खिलाफ आवाज उठाई तो समगलरों ने मां-बेटी के कपडों को फाड़कर उनो नंगा करके मारा। महिला दिवस के दिन ऐसी घटना का सामने आना समाज के लिए वहुत ही शर्म की बात है।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उनके मुहल्ले में रहने वाला जोजी और उसका पुरा परिवार नाजायज शराब का धंधा करता पिछले काफी समय से करता आया है। जिस कारण यहां पर शराब पीने वाले और खरीदने वालों का तांतां लगा रहता है।
उन्होने ये भी बताया कि जैसे ही उनकी बेटी घर की और आ रही थी तो एक शराबी युवक उनकी बेटी से जा ठकराया जिस कारण उन्होने इस अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाई तो जोजी और उसके परिवार ने मां-बेटी को नग्न अवस्था में उनको मारा और पूरे मुहल्ले में ऐसे ही घुमाया।
इस घटना के बाद मुह्ल्ले की महिलाओं ने रोष प्रगट किया जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शाराब को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।



