‘वूमेन्स डे’ के मौके पीएम मोदी ने किया संबोधित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झुंझनू में रैली को संबोधित किया । ये रैली ‘बेटी बचाओ-बेटी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झुंझनू में रैली को संबोधित किया । ये रैली ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की थीम पर आयोजित थी । इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कई अन्य नेता भी मौजूद रहे ।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में 100 साल से भी अधिक समय से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है । आज पूरा देश झुंझनू के साथ जुड़ा है । पीएम ने कहा कि मैं सोच-विचार कर झुंझनू आया हूं । पीएम ने कहा कि झुंझनू ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अभियान को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है । इसलिए मैं अपने आप को यहां आने से रोक नहीं पाया |

  पीएम ने कहा कि झुंझनू झुकना नहीं जानता की मुश्किलों से जूझना जानता है । उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी को पूजा जाता है, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि बेटी को बचाने के लिए हाथ पैर जोड़ने पड़ रहे हैं और सरकारों को बजट निकालना पड़ रहा है ।

पीएम ने कहा कि आज जब लड़के और लड़कियों की जन्म दर में अंतर दिखता है । तो काफी दुख होता है । पीएम ने कहा कि अब लोगों को तय करना होगा कि जितने बेटे पैदा होंगे, उतनी ही बेटियां पैदा होंगी । जितना बेटा पढ़ेगा तो उतनी ही बेटी भी पढ़ेगी । इसकी शुरुआत हमें आज से ही करनी चाहिए । बेटियों के जन्म के लिए जागरुकता फैलानी होगी ।

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद हमने हरियाणा से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को लॉन्च किया | जिसके बाद वहां पर बेटियों के जन्म के अनुपात में काफी सुधार हुआ है | पीएम ने कहा कि देश में बेटियां नाम रोशन कर रही हैं । जो लोग मानते हैं कि बेटा ही बुढ़ापे में काम आएगा तो ये गलत है । मैंने कई बार देखा है कि बेटे आराम की जिंदगी जीते है, लेकिन मां-बाप वृद्धाश्रम में रहते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *