ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों की ओर से आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है । अब संगरुर के गांव बहादरपुर में 35 साल के किसान बलजिंदर सिंह ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक किसान पर 4 लाख रुगए से ज्यादा कर्ज था । किसान बलजिंदर सिंह की आत्महत्या के बाद गांव बहादरपुर के सरपंच और गांववासियों ने प्रदेश सरकार से कर्ज माफी की गुहार लगाई है ।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज का कारवाई शुरू कर दी है । बलजिंदर सिंह दो भाई थे सिर्फ 28 बीघा जमीन है मृतक अपने पीछे पत्नी और 10 साल का बेटा छोड़ गया है । जानकारी के मुताबिक मृतक किसान पर करीब 4 लाख रुपए का कर्ज था । जिसके चलते वो मानसिक तौर पर परेशान रहता था । फिलाहल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।


