ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जब किसी लड़की के सिर पर से मां बाप का साया उठ जाता है तो उसका अपने पैरों पर खड़े होना तो दूर जिदंगी जीने की भी आस नहीं रहती है। पर कोई इंसान ही होता है जो अपने दुखों से लड़ता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पंजाब की अमनिंदर कौर ने।
बता दें कि अमनिंदर के माता पिता के देहांत के बाद उसकी बूआ उनकी दोनों बहनों को लेकर कैनेडा ले कर चली गई थी। कैनेडा में अमनिंदर ने अपने दम पर पुलिस विभाग में नौकरी शुरू की थी और आज वह कैनेडा के पुलिस विभाग में बतौर कमिश्नर तैनात है।
गौरतलब है कि अमनिंदर के पिता पंजाब में पुलिस कप्तान बतौर तैनात थे जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। पांच साल के बाद अमनिंदर की माता को कैंसर के कारण निधन हो गया था। इतना होने के बावजूद भी अमनिदंर ने हार नहीं मानी और अपने पैरों पर खड़ी हुई।
अमनिंदर के पिता के दोस्त का कहना है कि हमारे गांव की बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। उसने पंजाब की बेटियों और उनकी परिवार वालों के लिए बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।



