Porn फिल्म देख बेटा करता था गलत काम, कसाई पिता ने काट डाला हाथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: Porn फिल्म देखने की लत किसी भी शख्स को क्या नुकसान पहुंचा सकती है । इसका परिणाम दिखा हैदराबाद में जहां एक पिता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: Porn फिल्म देखने की लत किसी भी शख्स को क्या नुकसान पहुंचा सकती है । इसका परिणाम दिखा हैदराबाद में जहां एक पिता ने परेशान होकर अपने ही बेटे का हाथ काट डाला। राचाकोंडा में रहने वाले एक पिता ने पॉर्न देखने की लत के चलते अपने बेटे का हाथ काट दिया। पिता का कहना है कि बेटे को सुधारने की कई कोशिशों के बाद भी वह सुनने का नाम नहीं ले रहा था । पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स अपने बेटे के पोर्न देखने की लत से परेशान था।

बता दे कि पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके घायल बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है । जब बेटा सो रहा था तब आरोपी ने धारदार हथियार से उसका हाथ काट डाला । कय्यूम अपने 18 साल के बेटे खालिद कुरैशी से काफी परेशान रहता था।

उसकी शिकायत थी कि वह दिन भर पोर्न फिल्में देखता रहता है और काम-धंधा ठीक से नहीं करता है । बताया जा रहा है कि जब खालिद नींद में था तभी कयूम पशु काटने वाला हथियार लेकर आया और खालिद के सीधे हाथ पर कलाई और कोहनी के बीच वार कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद कयूम ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया । पुलिस ने आरोपी कय्यूम कुरैशी पर हत्या करने की कोशिश के जुर्म में दफा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *