चंडीगढ़: विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर गन्ना लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का तीसरा दिन है । तीसरे दिन की कार्यवाही शुरु होने से पहले ही सदन के बाहर अनोखा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का तीसरा दिन है । तीसरे दिन की कार्यवाही शुरु होने से पहले ही सदन के बाहर अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला |

सदन के बाहर गन्ना लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

दरअसल विधानसभा की कार्यवाही के तीसरे दिन सदन के बाहर जब कांग्रेस विधायक पहुंचे तो उनके हाथों में गन्ना था | कांग्रेस विधायकों ने गन्ने को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला |

हरियाणा का गन्ना किसान परेशान- कांग्रेस

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार किसानों को गन्ने का भाव और पूरी फसल को बिकवाने में नाकाम रही है । इसलिए आज हरियाणा का गन्ना किसान परेशान है ।

Watch Video

https://youtu.be/XIJxFWNrvxw

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *