कांग्रेस ने लगाई पकौड़ों की रेहड़ी-जानिए मोदी पकौड़ा,अमित शाह सहित पकौड़ो की रेट लिस्ट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय नेताओं के नाम के पकौड़े सबसे महंगे रेट के थे. कांग्रेस मोदी और शाह के नाम वाले पकौड़े 50 रुपए में बेचे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय नेताओं के नाम के पकौड़े सबसे महंगे रेट के थे. कांग्रेस मोदी और शाह के नाम वाले पकौड़े 50 रुपए में बेचे गये, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम के पकौड़े को नंबर दो की हैसियत में रखा. खट्टर के नाम के पकौड़े को 30 रुपए की अहमियत दी गई थी, जबकि हरियाणा के कैबिनेट मंत्रियों के नाम के पकौड़े सबसे निचले पायदान पर रहे, मंत्रियों के नाम वाले पकौड़ों को 20 रुपए का भाव दिया गया था।

pakoda

आप भी इस रेट लिस्ट पर नजर डालिये-

मोदी पकौड़ा- 50 रुपए
अमित शाह पकौड़ा – 50 रुपए
खट्टर पकौड़ा – 30 रुपए
धनखड़ पकौड़ा – 20 रुपए
अनिल विज पकौड़ा – 20 रुपए
अभिमन्यू पकौड़ा-20 रुपए
बिलास पकौड़ा – 20 रुपए
नरबीर पकौड़ा- 20 रुपए
पंवार पकौड़ा – 20 रुपए
कंबोज पकौड़ा – 20 रुपए

pakoda 1

कांग्रेस पकौड़ा प्रदर्शन कर रही थी, और खरीददार थे प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल… अपने नाम के दाम के हिसाब से मनोहर लाल ने पकौड़े खरीदे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिविंग इंडिया न्यूज से खास बातचीत में बेरोजगार कांग्रेसी नेताओं के पकौड़ों की तारीफ की। साथ ही कांग्रेस नेताओं को रोजगार करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है,

pakoda 3

ऐसे में कांग्रेस नेताओं को रोजगार का अच्छा विकल्प हो सकता है। लिविंग इंडिया न्यूज से खास बातचीत में मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर गरीबों का मजाक उड़ाया है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा. ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को पहले चाय की वजह से नुकसान उठाना पड़ा था, अब इन्होंने पकौड़े बेचकर गरीब लोगों की आत्मा पर चोट पहुंचाई है।

https://www.youtube.com/watch?v=2goBz5XoNFU

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *