सांसद दुष्यंत चौटाला ने साधा कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाल एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने भिवानी पहुंचे । इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाल एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने भिवानी पहुंचे । इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो हमेशा चुनाव के फ्रंट में रहती है और अब लड़ाई तेज करने की जरूरत है ।

कांग्रेस-बीजेपी राज में लोगों की अवाज दबाई गई- चौटाला   

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्वोत्तर में बीजेपी सोच रही है कि उसने बड़ी जीत हासिल की है । लेकिन पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में सांसद मात्र तीन ही हैं । उन्होंने कहा कि बीजेपी को आने वाले समय में राजस्थान और मध्यप्रदेश में चुनाव में जनता जवाब देगी ।

बीजेपी से हर वर्ग दुखी- चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग हरियाणा सरकार से पीड़ित है । उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर हो या फिर आगनवाड़ी वर्कर्स सभी धरने पर बैठे हैं, और आने वाले समय में सब सरकार को करारा जवाब भी देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *